साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 50 हजार रुपये, पुलिस की तत्परता से मिली राहत

Cyber ​​Fraud Victim Recovers ₹50,000; Police Promptness Brings Relief
 
साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 50 हजार रुपये, पुलिस की तत्परता से मिली राहत

गड़वार (बलिया)। बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी बब्बन कुमार के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते से 18 नवंबर को साइबर फ्रॉड के माध्यम से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए थे।

ड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और साथ ही थाना गड़वार में भी प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और संबंधित धनराशि को होल्ड कराते हुए न्यायालय के आदेश पर 22 मार्च को पूरी राशि वापस शिकायतकर्ता के खाते में जमा करा दी।

राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने बलिया पुलिस एवं गड़वार थाना टीम का आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल हाफिज, उदय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल भीम कुमार, आरक्षी विवेक कुमार यादव, अजीत कुमार और लवकुश गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags