Dabar Pudin Hara: डाबर इंडिया ने पुदीना को बताया 'वंडर हर्ब', कठोर रसायनों वाले एंटासिड के मुकाबले पुदीन हरा को सराहा
लखनऊ डेस्क (आर. एल. पाण्डेय): आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के पारंपरिक लाभों को आधुनिक समाज तक पहुँचाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए भारत की अग्रणी विज्ञान-आधारित आयुर्वेद कंपनी, डाबर इंडिया लिमिटेड ने एक नया राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुदीना (Mint) को एक 'आश्चर्यजनक जड़ी-बूटी' (Wonder Herb) के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है। लखनऊ में आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता में इस मुहिम की आधिकारिक शुरुआत की गई, जहाँ डाबर इंडिया लिमिटेड के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के सीनियर मैनेजर दिनेश कुमार और जाने-माने आयुर्वेद फिजिशियन डॉ. आशीष जायसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
भीषण गर्मी और हीटवेव में पेट के लिए अमृत है पुदीना
कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. आशीष जायसवाल ने तेज गर्मी और बढ़ते पारे के बीच पुदीना की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया:
-
एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर: पुदीना में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं (हीटवेव) के थपेड़ों से पेट की रक्षा करते हैं।
-
एंजाइमों को करता है सक्रिय: पुदीना में मौजूद 'मेन्थॉल' पाचन क्रिया के लिए जरूरी एंजाइमों को उत्तेजित करता है। यह पेट की मांसपेशियों को आराम देता है, जिससे अपच, मरोड़, ऐंठन, एसिडिटी और पेट फूलने (Flatulence) जैसी समस्याओं में तुरंत शांति मिलती है।
डाबर उन सभी कामकाजी लोगों, फील्ड वर्कर्स और आम नागरिकों को नियमित रूप से पुदीना के इस्तेमाल की सलाह देता है, जिन्हें गर्मियों के मौसम में लंबे समय तक धूप में रहना पड़ता है।
बदलती लाइफस्टाइल में प्राकृतिक समाधान जरूरी — श्रीराम पद्मनाभन
डाबर इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर-मार्केटिंग, श्री श्रीराम पद्मनाभन ने इस अभियान के विजन को साझा करते हुए कहा आजकल के उपभोक्ताओं की बदलती जीवनशैली और काम के दबाव को देखते हुए यह साफ है कि लोग मल्टीटास्किंग कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें दैनिक स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए बिना किसी साइड-इफेक्ट वाले प्रभावी और प्राकृतिक समाधान की आवश्यकता होती है। डाबर पुदीन हरा, पारंपरिक आयुर्वेद के माध्यम से बदहजमी, गैस और एसिडिटी जैसे कई गैस्ट्रिक विकारों का एक अचूक और भरोसेमंद समाधान है।"
रासायनिक एंटासिड के मुकाबले 100 साल पुराना सुरक्षित इलाज
डॉ. जायसवाल ने बाजार में मिलने वाले आधुनिक एंटासिड्स पर चिंता जताते हुए एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अंतर स्पष्ट किया:
-
कठोर रसायनों से बचाव: आजकल बाजार में बिकने वाले कई एंटासिड्स में एल्यूमीनियम और मैग्नीशियम हाइड्रोक्साइड जैसे कठोर रसायन (Harsh Chemicals) होते हैं। इनका लगातार और नियमित सेवन करने से मानव स्वास्थ्य पर विपरीत और हानिकारक प्रभाव पड़ सकते हैं।
-
100 साल का भरोसा: इसके विपरीत, डाबर का 100 साल पुराना प्रतिष्ठित ब्रांड 'पुदीन हरा' पूरी तरह से 'पुदीना सत्व' के प्राकृतिक गुणों से निर्मित है। यह बिना किसी रासायनिक नुकसान के पेट दर्द और अम्लता में तेजी से राहत देता है।
वर्तमान में डाबर पुदीन हरा उपभोक्ताओं की सुविधा के अनुसार कई रूपों में उपलब्ध है, जिसमें पुदीन हरा लिक्विड, टैबलेट, पाउडर और 'पुदीन हरा फिज' शामिल हैं। पुदीन हरा फिज गर्मियों में एसिडिटी और गैस का एक बेहतरीन और पूरी तरह प्राकृतिक विकल्प बनकर उभरा है।
