JEE मेन्स में 99.20% हासिल कर रचा इतिहास, गोयल कैंपस के दक्ष मौर्या बने जिले का गौरव

Creates history by scoring 99.20% in JEE Mains, Daksh Maurya of Goyal Campus becomes the pride of the district
 
JEE मेन्स में 99.20% हासिल कर रचा इतिहास, गोयल कैंपस के दक्ष मौर्या बने जिले का गौरव
लखनऊ जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस के कक्षा 12 के छात्र दक्ष मौर्या ने जेईई मेन्स 2026 में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर असाधारण सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ विद्यालय, बल्कि परिवार और पूरे जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

शैक्षणिक सत्र 2025–26 की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित दक्ष मौर्या की इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के चेयरमैन महेश अग्रवाल और प्रधानाचार्या डॉ. रीना पाठक ने दक्ष को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दक्ष की मेहनत, अनुशासन और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

विद्यालय परिवार ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए विश्वास जताया कि दक्ष आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिक्षा जगत में नई मिसाल कायम करेंगे।

Tags