अमृता प्रीतम के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन 28 फरवरी को
लखनऊ। कल्चरल क्वेस्ट अपनी विषय-प्रधान सफल नृत्य-नाटिकाओं की श्रृंखला में अगली प्रस्तुति के रूप में अमृता प्रीतम के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका “आजाद रूह” का मंचन दिनांक 28 फरवरी 2026, सायं 6:30 बजे से संत गाडगे प्रेक्षागृह में आयोजित करने जा रही है।
इस नृत्य-नाटिका की पटकथा, संगीत एवं निर्देशन प्रख्यात कथक गुरु सुरभि सिंह द्वारा किया गया है। नाटिका में भारत विभाजन की त्रासदी, नारी उत्पीड़न, साम्प्रदायिकता की पीड़ा तथा अमृता प्रीतम की अमर प्रेम गाथा को भावपूर्ण नृत्य-शैली में प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मा० लक्ष्मी नारायण चौधरी (चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री), मा० दया शंकर सिंह (परिवहन मंत्री, स्वतंत्र प्रभार) तथा सुषमा खर्कवाल (मेयर, लखनऊ) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। अमृता प्रीतम को समर्पित इस विशेष आयोजन में संजय मल्होत्रा हमनवा द्वारा अमृता–इमरोज पर लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। साथ ही “अमृता प्रीतम सम्मान” के अंतर्गत साहित्य जगत की 11 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित हस्तियों में शामिल हैं —
विद्या विन्दु सिंह,
रवि भट्ट,
अमिता दुबे,
हिमांशु वाजपेयी,
आतिफ हनीफ,
संजय मल्होत्रा हमनवा,
पायल सोनी,
सत्या सिंह,
करूणा पांडेय,
श्वेता श्रीवास्तव,
एवं सुजाता राज्ञी।
आयोजकों ने छायाकारों, संवाददाताओं एवं पत्रकार बंधुओं से आग्रह किया है कि वे इस सांस्कृतिक संध्या में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम का मनोबल बढ़ाएं। आयोजन का संदेश व्यापक जनसमूह तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
विनीत व प्रतीक्षक
उज्ज्वल खरे
सहारा बानो
प्रबंधक
