स्टडी हॉल कॉलेज में उल्लासपूर्ण माहौल के साथ मनाई गई डांडिया नाइट 2025

Dandiya Night 2025 was celebrated with great enthusiasm in Study Hall College.
 
dcds

लखनऊ, 26 सितंबर। स्टडी हॉल कॉलेज, कानपुर रोड परिसर में शुक्रवार की शाम वार्षिक डांडिया नाइट 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिससे पूरा परिसर संगीत, नृत्य और उत्सव की रौनक से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत मेहंदी, पोस्टर मेकिंग, रंगोली और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों की रचनात्मकता और उत्साह देखने लायक था। शाम का सबसे आकर्षक क्षण रहा डांडिया प्रिंस और डांडिया प्रिंसेस का चयन, जिन्होंने अपनी लय, जोश और अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया।

अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंद चित्रवंशी (सीओओ, स्टडी हॉल एजुकेशनल फाउंडेशन), काली सौरभ शंकर (सीएओ, SHEF), शिप्रा वर्मा (प्रधानाचार्य, विद्यास्थली कानार इंटर कॉलेज), और अंजना पांडेय (प्रधानाचार्य, स्टडी हॉल स्कूल, कानपुर रोड) उपस्थित रहे।

छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. हिमांशु सिंह, निदेशक, स्टडी हॉल कॉलेज ने कहा, “डांडिया नाइट न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव है बल्कि यह सामुदायिक एकजुटता और रचनात्मकता का प्रतीक भी है। हमारे छात्रों ने परंपरा और नवाचार को बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत किया है।

इस आयोजन को सफल बनाने में नेविगेट ग्रोथ, जावा इम्प्रेशंस और माइंड स्प्राउट करियर हब ने प्रायोजक के रूप में सहयोग दिया। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध स्टडी हॉल कॉलेज शहर के प्रतिष्ठित डिग्री कॉलेजों में गिना जाता है। यहां पत्रकारिता एवं जनसंचार (बीए-जेएमसी), कॉमर्स (बीकॉम), बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) और कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) में स्नातक पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। संस्थान शिक्षा के साथ-साथ लैंगिक समानता, सामाजिक न्याय और सक्रिय नागरिकता की भावना को भी प्रोत्साहित करता है।

Tags