समग्र शिक्षा माध्यमिक की राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं टीएलएम प्रतियोगिता 2025 की तिथि और स्थल घोषित
● जीजीआईसी सरोसा भरोसा, लखनऊ की जीव विज्ञान प्रवक्ता दीप्ति विश्वकर्मा करेंगी टीएलएम प्रस्तुति
समग्र शिक्षा माध्यमिक के अंतर्गत आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं टीएलएम (टीचिंग–लर्निंग मैटेरियल) प्रतियोगिता 2025 के कार्यक्रम का औपचारिक एलान कर दिया गया है। लखनऊ मंडल के विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष की प्रतियोगिता 12 दिसंबर 2025 को राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज, आगरा में आयोजित की जाएगी।
लखनऊ मंडल से चयनित छात्र–छात्राएँ
डॉ. दिनेश कुमार के अनुसार, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर अपने-अपने मॉडल और विषय प्रस्तुत करेंगे।
जूनियर वर्ग (प्रथम स्थान)
-
आराध्य गिरी, कक्षा 9
पं. दीनदयाल उपाध्याय स.वि.मा. इंटर कॉलेज, लखीमपुर खीरी
विषय – मानव कल्याण में जीव विज्ञान
सीनियर वर्ग (प्रथम स्थान)
-
अमन मंसूरी, कक्षा 11
श्री बरखण्डी इंटर कॉलेज, शिवगढ़, रायबरेली
विषय – सूचना संचार एवं परिवहन प्रौद्योगिकी
टीएलएम प्रतियोगिता में चयनित शिक्षक
माध्यमिक स्तर पर पढ़ाए जाने वाले दस प्रमुख विषयों में निम्न शिक्षकों ने टीएलएम श्रेणी में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया है—
-
भौतिक विज्ञान
शीर्षक – रिफ्लेक्शन, टीआईआर, मैग्नेटिज़्म
अनिल कुमार पांडेय, राजकीय इंटर कॉलेज डीह, रायबरेली -
रसायन विज्ञान
शीर्षक – VSEPR सिद्धांत एवं प्रमाणिक कक्षाएँ
सैयद मोहम्मद एजाज़, राजकीय इंटर कॉलेज, लखीमपुर खीरी -
जीव विज्ञान
शीर्षक – कोशिका
दीप्ति विश्वकर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरोसा भरोसा, लखनऊ -
गणित
शीर्षक – त्रिकोणमिति का परिचय
आशीष कुमार यादव, राजकीय हाई स्कूल ज्ञानसिंह पुरवा, लखीमपुर -
नागरिक शास्त्र
शीर्षक – मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य
डॉ. सुषमा त्रिपाठी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शाहमीना रोड, लखनऊ -
अंग्रेजी
शीर्षक – A Letter to God (Literature)
हुमा परवीन, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज, हरिपुर निहरथा, रायबरेली -
हिंदी
शीर्षक – गद्य, पद्य, व्याकरण, अनुवाद एवं मुहावरे
कुसुम देवी, राजकीय हाई स्कूल घूम, लखीमपुर -
अर्थशास्त्र
शीर्षक – मुद्रा और साख
दुर्गा प्रसाद, राजकीय हाई स्कूल लाखून, लखीमपुर -
भूगोल
शीर्षक – खनिज संसाधन
सुचित्रा कुशवाहा, राजकीय हाई स्कूल तामसगढ़, रायबरेली -
इतिहास
शीर्षक – राष्ट्रवाद का उदय, महात्मा गांधी और प्रमुख राष्ट्रीय आंदोलन
सुनीता लाल, राजकीय हाई स्कूल पूरे त्रिवेदी, रायबरेली
प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था
डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि आगरा मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों के आवास और भोजन की व्यवस्था 11 दिसंबर 2025 की अपराह्न से कर दी जाएगी। लखनऊ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को निर्देश दिया है कि सभी प्रतिभागी समय से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता स्थल पर पहुँचें।

