विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की तिथियां एक सप्ताह बढ़ीं, नई समय-सारिणी जारी

कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
 
  विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की तिथियां एक सप्ताह बढ़ीं, नई समय-सारिणी जारी
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचन नामावली के 01 जनवरी 2026 को अहर्ता तिथि मानते हुए प्रदेश में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की निर्धारित तिथियों में परिवर्तन किया है। आयोग ने सभी चरणों को एक सप्ताह बढ़ाकर संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।

नई संशोधित समय-सारणी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार—

  • गणना अवधि: अब 11 दिसंबर 2025 तक

  • मतदेय स्थलों का पुन: विभाजन: 11 दिसंबर 2025 तक

  • कंट्रोल टेबल अद्यतन एवं आलेख्य नामावली तैयारी: 12 से 15 दिसंबर 2025

  • आलेख्य प्रकाशन: 16 दिसंबर 2025

  • दावे एवं आपत्तियों की अवधि: 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026

  • निर्णय एवं निस्तारण (नोटिस चरण): 16 दिसंबर 2025 से 07 फरवरी 2026

  • अंतिम प्रकाशन की स्वीकृति: 10 फरवरी 2026

  • अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 14 फरवरी 2026

70% गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

श्री रिणवा ने बताया कि प्रदेश में अब तक 10.75 करोड़ (70%) से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा 9177 पोलिंग स्टेशनों पर बीएलओ ने डिजिटाइजेशन का कार्य समाप्त कर लिया है।

बीएलओ और अधिकारियों के लिए विशेष निर्देश

उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय बढ़ने के कारण किसी भी कर्मचारी—विशेषकर BLOs—को अनावश्यक दबाव लेने की आवश्यकता नहीं है। जिन बूथ लेवल अधिकारियों को अतिरिक्त सहयोग चाहिए, उन्हें तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके।

बीएलओ–बीएलए बैठक अनिवार्य

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने से पूर्व प्रत्येक मतदान केंद्र पर BLO और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLAs) की बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान BLO उन मतदाताओं की सूची BLAs को प्रदान करेंगे जिनके नाम किसी कारणवश ड्राफ्ट सूची में सम्मिलित नहीं हो पाए हैं, ताकि दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सके।

Tags