आर० आर० ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में चल रहे वार्षिकोत्सव प्रज्ञान-2025 का तीसरा दिन

गाँधी वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 06 ओवर में 6 विकेट खोकर 53 रन बनाए। जवाब में फाइटर इलेवन की टीम ने 4.5 ओवर में 02 विकेट खोकर 54 रन बनाये I इस तरह फाइटर इलेवन ने 08 विकेट से जीत हासिल की I फाइटर इलेवन की तरफ से नन्द किशोर ने 27 रन बनाए व 3 विकेट लिए I नन्द किशोर को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया I गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता में विंड ब्रेकर बनाम लिगेसी लीडर के बीच मुकाबला हुआ जिसमे विंड ब्रेकर टीम विजयी रही। विंड ब्रेकर टीम की तरफ से श्रुति को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वीमेन ऑफ़ द मैच चुना गया।
अन्य प्रतियोगिताएं:-
1. भालाफेक प्रतियोगिता में आकाश यादव (बीटेक द्वितीय वर्ष) विजयी रहें।
2. खो-खो बॉयज प्रतियोगिता में शुभम बिन्द (बीटेक) विजयी रहें।
3. डार्टबोर्ड प्रतियोगिता में नितीश यादव (बीटेक) विजयी रहें।
4. सेवेंटाइल प्रतियोगिता में प्रखर शुक्ला विजयी रहे।
5. आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में ओम पाण्डेय (डिप्लोमा) विजयी रहे।
6. गैलरी प्रतियोगिता में ब्रम्ह दुबे (बीटेक) विजयी रहे।
7. गर्ल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में अनिशा सिंह (बीटेक), हिमांशी सिंह (बीटेक) विजयी रहीं।
8. बॉयज बैडमिंटन प्रतियोगिता में मृदुल पांडेय (बीटेक), कुमार निशांत (बीटेक) और शुभम बिन्द (बीटेक) विजयी रहे।
9. बॉयज रस्साकसी प्रतियोगिता में अभय प्रताप सिंह की टीम विजयी रही।
10. गर्ल्स प्रतियोगिता में अदिति की टीम विजयी रही।
11. लॉन्ग जम्प प्रतियोगिता में अभय सिंह (बीटेक) विजयी रहे।
12. कंटेंट राइटिंग प्रतियोगिता में तारुशी विश्वकर्मा (बीटेक) विजयी रही।
13. कोडिंग प्रतियोगिता में अनुराग सिंह, सचिन सिंह, आदित्य (बीटेक) विजयी रहे।
14. म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में राजन कुमार प्रजापति (बीटेक) विजयी रहे।