डे-नाइट टेस्ट: शमार जोसेफ की घातक गेंदबाज़ी से ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 225 रन पर ढेर, वेस्टइंडीज ने संभलकर की शुरुआत

Day-Night Test: Australia collapsed to 225 runs in the first innings due to deadly bowling by Shamar Joseph, West Indies started cautiously
 
Bsbs

किंग्स्टन के सबीना पार्क में खेले जा रहे तीसरे डे-नाइट टेस्ट मुकाबले के पहले दिन गेंदबाज़ों का दबदबा साफ देखने को मिला। वेस्टइंडीज के तेज़ गेंदबाज़ शमार जोसेफ की अगुवाई में गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसकी पहली पारी में महज 225 रन पर समेट दिया। दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 1 विकेट खोकर 16 रन बना लिए थे और अभी भी वह ऑस्ट्रेलिया से 209 रन पीछे है।

वेस्टइंडीज की सधी हुई शुरुआत

स्टंप्स तक ब्रैंडन किंग (8 रन) और कप्तान रोस्टन चेज़ (3 रन) क्रीज़ पर डटे हुए थे। वेस्टइंडीज की ओर से डेब्यू कर रहे केवलोन एंडरसन (03 रन) को अपना 100वां टेस्ट खेल रहे मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया। इस विकेट के साथ स्टार्क 100 टेस्ट खेलने वाले 16वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए।

 शेमार जोसेफ का कहर, ऑस्ट्रेलिया की पारी ताश के पत्तों सी ढही

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया, लेकिन शुरुआत से ही उनका टेम्पो धीमा रहा। सलामी जोड़ी सैम कोंस्टास और उस्मान ख्वाजा ने 100 गेंदों में केवल 28 रन की साझेदारी की। कोंस्टास 53 गेंदों में 17 रन बनाकर जस्टिन ग्रीव्स का शिकार बने।
दूसरे सत्र में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ संघर्ष करते दिखे। कैमरून ग्रीन ने 108 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि ख्वाजा 92 गेंदों पर सिर्फ 23 रन ही बना सके। टीम की ओर से सर्वाधिक रन स्टीव स्मिथ ने बनाए, जिन्होंने 66 गेंदों में 48 रनों की तेज़ पारी खेली।
ट्रेविस हेड ने धीमी बल्लेबाज़ी करते हुए 53 गेंदों पर 20 रन बनाए, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने अंत में आकर तीन छक्कों की मदद से केवल 17 गेंदों में 24 रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर 225 तक पहुंच सका।

 वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ों का प्रदर्शन:

शेमार जोसेफ – 4 विकेट, 33 रन देकर
जस्टिन ग्रीव्स – 3 विकेट, 56 रन देकर
जेडन सील्स – 3 विकेट, 59 रन देकर
वेस्टइंडीज के इन तीन गेंदबाज़ों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी को 70.3 ओवरों में समेट दिया।

 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की बढ़त

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया पहले ही तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। हालांकि, तीसरे टेस्ट के पहले दिन वेस्टइंडीज ने गेंदबाज़ी में बेहतरीन वापसी कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है।

Tags