प्रिय बापट ने ‘अंधेरा’ में इंस्पेक्टर कल्पना के रूप में दिखाया दम, बोलीं यह सिर्फ वर्दी पहनना नहीं, उसके भार को महसूस करना था

Priya Bapat showed her power as Inspector Kalpana in 'Andhera', said it was not just wearing the uniform, it was feeling its weight
 
Priya Bapat showed her power as Inspector Kalpana in 'Andhera', said it was not just wearing the uniform, it was feeling its weight
मुंबई, अगस्त 2025: सिटी ऑफ ड्रीम्स, रात जवान हैऔर कोस्टाओजैसी चर्चित फिल्मों व सफल वेब सीरीज़ में यादगार अभिनय कर चुकीं प्रिय बापट अब अपने करियर में एक नया और दमदार किरदार जोड़ रही हैं। उनका ताज़ा प्रोजेक्ट अंधेराजल्द ही प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने जा रहा है, जिसमें वे इंस्पेक्टर कल्पना की अहम भूमिका निभा रही हैं।

 

zsdfgdf

भावनाओं की गहराई और सच्चाई से भरे अभिनय के लिए जानी जाने वाली प्रिय इस क्राइम ड्रामा में भी अपने खास अंदाज़ में नज़र आएंगी, जो कर्तव्य और अंधकार के बीच की रेखा को चुनौती देता है। इस भूमिका के अनुभव को साझा करते हुए प्रिय ने कहा,
अंधेरा में पुलिस अफसर का किरदार निभाना सिर्फ वर्दी पहनने भर की बात नहीं थी, बल्कि उस वर्दी का भार समझने और महसूस करने की थी। इस किरदार के लिए मुझे बहुत कुछ छोड़ना पड़ा और अपने भीतर के कच्चे, सच्चे रूप को सामने लाना पड़ा। यह मेरे लिए एक गहरी और चुनौतीपूर्ण यात्रा रही।

 

 

अपने क्रिएटिव कनेक्शन के बारे में प्रिय ने आगे बताया, मुझे नासिक के पास भंडारदरा जाना बेहद पसंद है, खासकर जुगनूओं के मौसम में। रात की शांति में उनकी चमक देखना याद दिलाता है कि अंधेरे में भी सुंदरता और रौशनी मौजूद रहती है। यह अनुभव मुझे रीसेट करता है, ताकि मैं गहन किरदारों में पूरी तरह डूब सकूं। हर प्रोजेक्ट में बहुआयामी और मजबूत किरदार चुनने के लिए पहचानी जाने वाली प्रिय बापट के लिए अंधेरा सिर्फ एक और नाम नहीं, बल्कि एक साहसिक कदम है, जो उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।