राष्ट्रीय सनातन संघ की बैठक में निर्णय: लखनऊ में सजेगी मथुरा-वृंदावन के कलाकारों की 'श्री कृष्ण लीला'
Decision at the Rashtriya Sanatan Sangh meeting: 'Shri Krishna Leela' by artists from Mathura-Vrindavan to be staged in Lucknow.
Sun, 19 Jul 2026
लखनऊ। राष्ट्रीय सनातन संघ की बैठक रविवार को दारूलशफा विधायक निवास स्थित कॉमन हॉल में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा लखनऊ में भव्य 'श्रीकृष्ण लीला' का मंचन कराया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष दिनेश चंद्र खरे ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन के कलाकारों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं और शहरवासियों को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त होगा।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव, महर्षि विद्या मंदिर के निदेशक अनूप श्रीवास्तव, डॉ. ओ.पी. श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, विमलेश, राजेश बच्चा, संजीव सक्सेना, विजय सिंह, राजीव, श्रीमती नीलम, श्रीमती ऋतु, श्रीमती प्रतिभा, अविनाश तथा उत्तम सैनी सहित राष्ट्रीय सनातन संघ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
