संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल डीजी सुजीत कुमार पांडे को बधाई देने पहुंचा, लखनऊ में संगठन विस्तार पर भी हुई बैठक

A delegation of the United Industry Trade Board reached to congratulate DG Sujit Kumar Pandey, a meeting was also held in Lucknow on organization expansion.
 
A delegation of the United Industry Trade Board reached to congratulate DG Sujit Kumar Pandey, a meeting was also held in Lucknow on organization expansion.
लखनऊ, 3 दिसंबर 2025:  संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल आज पूर्व एडीजी सुजीत कुमार पांडे को डीजी (डायरेक्टर जनरल) पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर शुभकामनाएं देने पहुँचा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नाथ मिश्रा, प्रदेश महासचिव राम तिवारी, और प्रदेश मीडिया प्रभारी रामदयाल श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री पांडे को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं दूसरी ओर, लखनऊ के आईआईएम रोड पर व्यापारियों के साथ संगठन की बैठक भी संपन्न हुई, जिसमें जिले में संगठन के विस्तार और नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
बैठक के दौरान—
देवेश वाजपेई को लखनऊ जिला उपाध्यक्ष
प्रवीण कुमार गुप्ता को लखनऊ जिला संगठन मंत्री
केसरी लाल वर्मा को सक्रिय सदस्य
के रूप में दायित्व सौंपा गया।
इसके अतिरिक्त राघवेंद्र मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, पुष्कर गुप्ता, परशुराम पाठक, जावेद खान, आफताब खान, अंशुल गुप्ता, नीरज गुप्ता, अनुराग गुप्ता सहित कई व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि लखनऊ जिले की लगभग हर मार्केट से पदाधिकारी जोड़कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके और उन्हें उचित सहयोग तुरंत उपलब्ध कराया जा सके।

Tags