दिल्ली की साहित्यकार अलका गुप्ता को जबलपुर में कादम्बरी सम्मान 2025 से सम्मानित

Delhi-based writer Alka Gupta honoured with Kadambari Samman 2025 in Jabalpur
 
Delhi-based writer Alka Gupta honoured with Kadambari Samman 2025 in Jabalpur

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर के शहीद स्मारक प्रेक्षागृह, गोलबाजार में आयोजित कादम्बरी संस्था के वार्षिक भव्य सम्मान समारोह में दिल्ली की प्रतिष्ठित साहित्यकार श्रीमती अलका गुप्ता को उनके चर्चित एवं प्रशंसित काव्य संग्रह ‘दस्तक’ के लिए कादम्बरी सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

कादम्बरी संस्था पिछले तीन दशकों से उत्कृष्ट साहित्य सृजन करने वाले लेखकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करती आ रही है। इस वर्ष भी देशभर से चयनित 127 साहित्यकारों को सम्मान प्रदान किया गया।

श्रीमती अलका गुप्ता कविता, गीत, मुक्तक, लघुकथा, कहानी और संस्मरण जैसी विविध विधाओं की प्रख्यात रचनाकार हैं। उनके लोकप्रिय काव्य संग्रह ‘दस्तक’ और ‘पंखुड़ियां जज्बातों की’ को पाठकों और समीक्षकों दोनों का विशेष स्नेह मिला है। इसके अतिरिक्त उनकी अनेक कहानियाँ और लघुकथाएँ राष्ट्रीय स्तर पर सराही जा चुकी हैं। उनका बहुप्रतीक्षित कहानी संग्रह ‘वो एक लड़की’ शीघ्र ही प्रकाशित होने वाला है।

guiyu

अलका गुप्ता को उत्कृष्ट साहित्य साधना, मौलिक सृजन और बहुविध लेखन के लिए पूर्व में भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है। उनकी रचनाएँ देश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रहती हैं। समसामयिक विषयों पर उनकी दृष्टि, समाज-सापेक्ष संवेदनशील लेखन शैली और विचारपरक प्रस्तुति उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाती है।

कादम्बरी संस्था के अध्यक्ष, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. भगवत दुबे, महासचिव राजेश पाठक और निर्णायक मंडल ने उन्हें सम्मानस्वरूप सम्मान राशि, अंग-वस्त्र, प्रतीक चिन्ह, स्फटिक शिव एवं रुद्राक्ष प्रदान किए।श्रद्धेय अलका गुप्ता को इस उपलब्धि पर समारोह में उपस्थित सभी साहित्यकारों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके निरंतर साहित्यिक योगदान की सराहना की।

Tags