बलरामपुर व श्रावस्ती को फोरलेन से जोड़ने की मांग

Demand to connect Balrampur and Shravasti with four lane
 
बलरामपुर व श्रावस्ती को फोरलेन से जोड़ने की मांग
बलरामपुर। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बलरामपुर और श्रावस्ती जनपद को फोरलेन सड़क से जोड़ने की मांग की। इस दौरान उन्होंने बाराबंकी से बहराइच तक फोरलेन निर्माण की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

पूर्व सांसद ने केंद्रीय मंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बाराबंकी से बहराइच तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और स्थानीय लोगों के आवागमन को सुविधा व सुरक्षा मिलेगी। साथ ही इस परियोजना से व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

huou

उन्होंने बताया कि श्रावस्ती जनपद भगवान गौतम बुद्ध की तपोस्थली के रूप में प्रसिद्ध है, जबकि बलरामपुर जनपद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि रहा है। इसके अलावा यहां 51 शक्तिपीठों में शामिल मां पाटेश्वरी देवी का पवित्र धाम भी स्थित है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।

दद्दन मिश्र ने कहा कि यदि बलरामपुर और श्रावस्ती जनपदों को बाराबंकी-बहराइच फोरलेन हाइवे से जोड़ दिया जाए तो यहां व्यापार और पर्यटन की अपार संभावनाएं विकसित होंगी तथा दोनों आकांक्षी जनपदों के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस फोरलेन परियोजना को श्रावस्ती होते हुए बलरामपुर तक विस्तार देने का आश्वासन दिया है।

Tags