फ़ीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में शुरू हुआ डेनिम का जश्न , स्टाइल, ऑफर्स और सरप्राइज से भरा ‘डेनिम फेस्ट’
Denim Celebration Kicks Off at Phoenix United, Lucknow ‘Denim Fest’—Packed with Style, Offers, and Surprises
लखनऊ। फ़ीनिक्स यूनाइटेड आलमबाग में ‘डेनिम फेस्ट’ की शानदार शुरुआत हो चुकी है। 21 मार्च से 5 अप्रैल तक चलने वाला यह आयोजन फैशन प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह फेस्ट केवल शॉपिंग तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए एक यादगार अनुभव बनकर उभर रहा है। स्टाइलिश कलेक्शन, ट्रेंडिंग फैशन और आकर्षक ऑफर्स के चलते यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
खरीदारी को और रोमांचक बनाने के लिए ग्राहकों को विशेष ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ₹5,999 या उससे अधिक की खरीदारी पर आकर्षक गिफ्ट वाउचर मिल रहे हैं, जबकि ₹9,999 या उससे ऊपर की शॉपिंग करने पर ‘ब्रांड न्यू जावा बाइक’ जीतने का मौका भी दिया जा रहा है।
फेस्ट की एक और खास बात नए ब्रांड्स की एंट्री है। यहां Bewakoof का स्टोर युवाओं के लिए ट्रेंडी कलेक्शन पेश कर रहा है, जबकि Ajmal अपनी खास खुशबुओं के साथ ग्राहकों का स्वागत कर रहा है। जल्द ही The Indian Garage Co. की भी एंट्री होने वाली है, जिससे शॉपिंग के विकल्प और बढ़ जाएंगे।
इस अवसर पर संजीव सरीन ने कहा कि ‘डेनिम फेस्ट’ शहर के लोगों के बीच खासा आकर्षण बना हुआ है। उन्होंने बताया कि स्टाइलिश कलेक्शन, नए ब्रांड्स और आकर्षक ऑफर्स के कारण बड़ी संख्या में ग्राहक यहां पहुंच रहे हैं। यह आयोजन न केवल खरीदारी का अवसर प्रदान कर रहा है, बल्कि शहर के फैशन ट्रेंड्स को भी नई दिशा दे रहा है।
