उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि

Deputy Chief Minister Brajesh Pathak paid tribute to former Cabinet Minister the late Hanumant Singh.
 
xftyfdyrdt
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने बलरामपुर प्रवास के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के शारदा कुंज स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति योगदान को याद किया।

उपमुख्यमंत्री ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के भाई शिवप्रताप सिंह और पुत्र अखिलेश सिंह ‘गुड्डू’ से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।

श्री पाठक ने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में क्षेत्र और समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य किया। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, सहज व्यवहार और लोगों के साथ उनके आत्मीय संबंध हमेशा याद किए जाएंगे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को गहरी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कठिन है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहते हुए स्वर्गीय हनुमंत सिंह ने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां भी स्मरण करेंगी।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा स्वर्गीय हनुमंत सिंह को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Tags