देसी तड़का म्यूज़िक का नया धमाका: पवनदीप राजन व प्रियांशी श्रीवास्तव का नया म्यूज़िक वीडियो "करिया हाँ" लॉन्च
Desi Tadka Music's new blast: Pawandeep Rajan and Priyanshi Srivastava's new music video "Kariya Haan" launched
Sun, 30 Nov 2025
मुंबई। कच्चा लेमन प्रोडक्शंस और देसी तड़का म्यूज़िक ने अपने नवीनतम म्यूज़िक वीडियो "करिया हाँ" का मुंबई में भव्य लॉन्च किया। देसी तड़का म्यूज़िक के बैनर तले बने इस गीत को प्रतिभावान संगीतकार रमीज & सोहेल ने कम्पोज़ किया है, जबकि अपनी मोहक आवाज़ से गीत को सजाया है लोकप्रिय सिंगर पवनदीप राजन और प्रियांशी श्रीवास्तव ने।
लॉन्च इवेंट के दौरान क्षितिज कॉलेज के छात्रों ने विशेष परफ़ॉर्मेंस दी, जिसे दर्शकों ने भरपूर सराहा। इस मौके पर देसी तड़का म्यूज़िक की ओर से उन छात्रों को गिटार और iPhone 17 उपहार में दिए गए, जिन्होंने इस लेबल के गानों पर शानदार कमेंट्स किए थे।
दर्शकों से मिल रहा बेहतरीन रिस्पॉन्स
सॉन्ग से जुड़ी पूरी टीम लॉन्च इवेंट में मौजूद रही। "करिया हाँ" को दर्शकों की ओर से जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है। गीत की मधुर धुन, उम्दा गायकी और शानदार प्रोडक्शन क्वालिटी ने इसे तेजी से लोकप्रिय बना दिया है।
रमीज & सोहेल के "Backstage" सीज़न 1 द्वारा प्रस्तुत यह मोहक गीत अब देसी तड़का म्यूज़िक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
कंपनी का अनोखा कॉन्टेस्ट ट्रेंड जारी
इसी के साथ यह भी उल्लेखनीय है कि हाल ही में ईशान मसीह और बेबो स्टारर "घूमर" गीत के लॉन्च पर देसी तड़का म्यूज़िक ने एक विशेष रील कॉन्टेस्ट की घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर जिस क्रिएटर की रील सबसे ज्यादा वायरल होगी, उसे iPhone 17 इनाम के रूप में देने का वादा किया गया था।
देसी तड़का म्यूज़िक हर नए गाने के साथ युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे रोचक कॉन्टेस्ट आयोजित करता रहता है, जिससे इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
