निर्वाण शताब्दी महोत्सव पर हुई विस्तृत चर्चा

Detailed discussion on Nirvana Centenary Festival
 
निर्वाण शताब्दी महोत्सव पर हुई विस्तृत चर्चा
गड़वार (बलिया):
श्री जंगली बाबा धाम, गड़वार परिसर में रविवार दोपहर एक विशेष वार्ता सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्मा व श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। सभा में यह निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 में धनत्रयोदशी के अवसर पर श्री जंगली बाबा के महापरिनिर्वाण दिवस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर निर्वाण शताब्दी महोत्सव का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव से जुड़े कार्यक्रम, आयोजन प्रारूप तथा कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उपस्थित जनों ने अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

वक्ताओं ने बताया कि श्री जंगली बाबा, द्वाबा क्षेत्र के दिव्यदृष्टि सम्पन्न सिद्ध संत सुदिष्ठ बाबा जी महाराज के परम शिष्य थे। उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से समाज को सेवा, सदाचार और आध्यात्मिकता की दिशा में प्रेरित किया।

इस अवसर पर उड़िया बाबा स्वामी परमेश्वरानन्द सरस्वती, रामभद्र करपात्री बालक बाबा, आचार्य पंडित राहुल उपाध्याय, पंडित अतुल कृष्ण शांडिल्य, पंडित इंद्रजीत चौबे, मन्नू उपाध्याय, अभिषेक तिवारी, ज्ञानेंद्र देव पाण्डेय, दिवाकर पाण्डेय, आचार्य अश्वनी पराशर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अंत में श्री जंगली बाबा सेवा समिति द्वारा सभी उपस्थित संतों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Tags