ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पायनियर स्कूल के देवांस और यशवर्धन ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हरियाणा रवाना

Devansh and Yashvardhan from Pioneer School won gold at the East Zone Boxing Championship; they have left for Haryana for the national competition.
 
ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पायनियर स्कूल के देवांस और यशवर्धन ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हरियाणा रवाना

बलरामपुर। पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज, कालीथान, बलरामपुर के दो होनहार खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के देवांस सिंह और यशवर्धन अवस्थी ने ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

5 जनवरी 2026 को डालमिया सनबीम स्कूल, चकिया, चंदौली, वाराणसी में आयोजित ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दोनों खिलाड़ियों ने सब-जूनियर वर्ग में अपनी खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही दोनों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया।

गुरुग्राम में होगी राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप

राष्ट्रीय स्तर की छह दिवसीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन आर.बी.एस.एम. पब्लिक स्कूल, भोंडसी, गुरुग्राम, हरियाणा में किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए देवांस सिंह और यशवर्धन अवस्थी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हरियाणा के लिए रवाना हुए।विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने प्रदर्शन को जारी रखते हुए शानदार परिणाम हासिल करेंगे।

opi90op

नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत का परिणाम

खिलाड़ियों की इस सफलता में विद्यालय के बॉक्सिंग कोच अमित राणा के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नियमित अभ्यास, अनुशासन और निरंतर मेहनत के दम पर दोनों खिलाड़ियों ने ईस्ट जोन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी, कोषाध्यक्षा मीता तिवारी, प्रबंधक इं. आकाश तिवारी, निदेशक प्रकृति तिवारी, उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय और मुख्य समन्वयक सलिल सेठ सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों खिलाड़ियों और उनके कोच को बधाई दी।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित करता है।पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज परिवार ने देवांस सिंह और यशवर्धन अवस्थी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से विद्यालय और बलरामपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवान्वित करेंगे।

Tags