एनसीसी ट्रेकिंग कैंप में नेतृत्व, टीम वर्क और फिटनेस के गुणों का विकास

Developing leadership, teamwork and fitness qualities at the NCC Trekking Camp
 
Developing leadership, teamwork and fitness qualities at the NCC Trekking Camp
श्रावस्ती।  बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक, घोघवा कला, सिरसिया (श्रावस्ती) में चल रहे ऑल इंडिया ट्रेकिंग कैंप (द्वितीय) के पाँचवें दिन गोरखपुर ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परिमल भारती ने कैंप का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रेकिंग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि नेतृत्व, टीमवर्क और सांस्कृतिक समझ जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल भी विकसित करती है।

Znz

उन्होंने कहा कि यह क्षण सभी कैडेट्स के लिए गौरव का विषय है कि वे राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) जैसे अनुशासित और प्रेरणादायक संगठन का हिस्सा हैं। ऐसा प्राकृतिक और प्रेरक वातावरण न केवल ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि आत्मविश्वास और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।

Z.. s.
51 यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ट्रेकिंग से शरीर की कई मांसपेशियाँ सक्रिय होती हैं, हृदय की कार्यक्षमता बढ़ती है और समग्र सहनशक्ति में सुधार होता है। यह गतिविधि सामान्य व्यायाम से अलग है क्योंकि इसमें व्यक्ति को प्रकृति के सुंदर दृश्यों के बीच रहते हुए सम्पूर्ण शारीरिक कसरत करने का अवसर मिलता है।
Annana
कर्नल पटवाल ने कैडेट्स को कैंप परिसर में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी तथा ट्रेकिंग के दौरान पालन किए जाने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। इसके अलावा, उन्होंने कैंप में आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा और उनके लाभों के बारे में विस्तार से बताया।
Snnsn
कैंप में देशभर के विभिन्न निदेशालयों से आए कैडेट्स, एनसीसी अधिकारी, जेसीओ और एनसीओ भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर एडम ऑफिसर कर्नल अनुराग गंजवार, सूबेदार मेजर बिनय घोष, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार नंद सिंह, नायब सूबेदार बलबीर सिंह, नायब सूबेदार कुलदीप सिंह, बीएचएम रजनीश सहित अन्य पीआई स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Tags