देवेंद्र प्रताप सिंह बने हिमालयन अपार्टमेंट RWA के अध्यक्ष

Devendra Pratap Singh became the president of Himalayan Apartment RWA
 
Devendra Pratap Singh became the president of Himalayan Apartment RWA
हिमालयन अपार्टमेंट में गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सोसायटी कार्यालय में आयोजित आम बैठक में दिनांक 21 अप्रैल 2026 को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) का गठन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से श्री देवेंद्र प्रताप सिंह को अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की मौजूदगी में आगामी कार्यप्रणालियों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें परिसर की साफ-सफाई, टूटी हुई नालियों की मरम्मत, बिल्डिंग की पुताई तथा नियमित मासिक बैठक आयोजित करने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए।

इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद पर फ़िरदौस अली, सचिव के रूप में श्री पिंटू मौर्या और कोषाध्यक्ष के रूप में श्री अरुणेंद्र प्रताप सिंह को चुना गया।

Tags