‘राधा रमण हरि बोल’ के भजन पर झूम उठे श्रद्धालु, भक्तिरस में सराबोर हुआ कथा पंडाल

Devotees swayed to the ‘Radha Raman Hari Bol’ bhajan; the sermon pavilion was immersed in the spirit of devotion.
 
sadfasdsdasda
लखनऊ। श्री राधारमण सेवा समिति के तत्वावधान में डीएवी कॉलेज, पं. रास बिहारी तिवारी मार्ग, ऐशबाग में आयोजित श्रीमद्भागवत राधारमण कथा के दूसरे दिन कथा स्थल भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। वृंदावन धाम से पधारे परम पूज्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक संदेशों से जोड़ते हुए भक्ति, प्रेम और भगवान के नाम-स्मरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

कथा के दौरान जैसे ही ‘राधा रमण हरि बोल’ भजन और संकीर्तन की धुन गूंजी, पूरा कथा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे और चारों ओर ‘राधा रमण हरि बोल’ के जयघोष सुनाई देने लगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संकीर्तन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।

डीसीपी पश्चिम ने लिया आशीर्वाद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीसीपी पश्चिम भी उपस्थित रहे। उन्होंने कथा स्थल पहुंचकर परम पूज्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज का आशीर्वाद लिया और कथा में सहभागिता की। कथा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

भक्ति और संस्कार का संदेश देती है कथा

आयोजक अमरनाथ मिश्र ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को भक्ति, संस्कार, प्रेम और सद्भाव का संदेश देने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ने और जीवन में सकारात्मक विचारों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।

आयोजन में अमरनाथ मिश्र, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, मुन्ना भइया, रोहित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, समीर मित्तल, नवीन गुप्ता, अनुराग मिश्र, आनंद रस्तोगी और शिवम अग्रवाल सहित आयोजन मंडल के सदस्य मौजूद रहे।इसके अलावा सुनील कुमार मिश्रा, मनोज राय, कुश मिश्रा, दिव्यांशु शुक्ला, साकेत शर्मा, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में भक्त और सेवक उपस्थित रहे।

Tags