शिव भक्ति से मिलती है अमरत्व की अनुभूति, जीवन के संताप होते हैं दूर

By devotion to Shiva one gets the feeling of immortality, the sorrows of life go away.
 
By devotion to Shiva one gets the feeling of immortality, the sorrows of life go away.

गड़वार (बलिया)। क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री जंगली बाबा धाम, गड़वार में शुक्रवार को भव्य शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन धाम के सेवक एवं भाजपा मंडल महामंत्री सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

महोत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में अंजनी दास महाराज (शिव गुरु धाम, रौजा गाजीपुर) ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भगवान शिव के औघड़दानी और जगतगुरु स्वरूप का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव केवल धन, धान्य और संतान ही नहीं देते, बल्कि उनके गुरु स्वरूप से ज्ञान की प्राप्ति भी संभव है।

उन्होंने बताया कि बिना ज्ञान के किसी भी संपत्ति या साधन का सही उपयोग नहीं हो सकता, इसलिए जीवन में शिव को गुरु रूप में स्वीकार करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, “शिव को गुरु मानने के लिए किसी विशेष विधि या औपचारिकता की आवश्यकता नहीं होती, केवल श्रद्धा और विश्वास ही पर्याप्त है।”

buiu

महाराज ने आगे कहा कि भगवान शिव समस्त सृष्टि के आधार हैं और उनके स्मरण मात्र से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उनके प्रेरक प्रवचनों के बाद भजनों की मधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर झूमते नजर आए और पूरा परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, टुनटुन उपाध्याय, शंभूनाथ वर्मा, अजय सिंह, अर्चित पटेल, करन साहनी, सचितानंद सिंह, धनशेर वर्मा, वीरेंद्र राम, रिंकू उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Tags