डीजी सिविल डिफेंस अभय कुमार प्रसाद का भव्य सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न

A grand felicitation ceremony was held for DG Civil Defence Abhay Kumar Prasad.
 
डीजी सिविल डिफेंस अभय कुमार प्रसाद का भव्य सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न

लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)। 33 वर्षों की उत्कृष्ट और अनुकरणीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं डीजी सिविल डिफेंस अभय कुमार प्रसाद के सम्मान में सिविल डिफेंस लखनऊ द्वारा रॉयल कैफे में शानदार विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में लखनऊ सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और ताम्र पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अभय प्रसाद का नेतृत्व सिविल डिफेंस के लिये स्वर्णिम अध्याय रहा है और उनके सरल एवं सहज स्वभाव को संगठन लंबे समय तक याद रखेगा।

केंद्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान की कमांडेंट नीता यादव ने कहा कि इतने अनुभवी और प्रेरणादायी अधिकारी के साथ काम करने का अवसर सौभाग्यपूर्ण रहा। वहीं कनिष्ठ स्टाफ अफसर सुमित मौर्य ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में मिला अनुभव जीवन भर उपयोगी रहेगा।

XDRTR

सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में सिविल डिफेंस की स्थापना ऐतिहासिक उपलब्धि रही। गोरखपुर के लोकप्रिय उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि जनहित में लिए गए उनके निर्णय, विशेषकर पैनल व्यवस्था समाप्त करने का कदम, स्वयंसेवकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है।

अपने अभिभाषण में डीजी अभय कुमार प्रसाद ने सेवा काल के अनुभव साझा करते हुए सभी अधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस एक ऐसा मंच है जो आम नागरिकों को देश सेवा का अवसर प्रदान करता है। भारत-पाक युद्ध के बाद इस विभाग का विस्तार इसके महत्व को दर्शाता है और भविष्य में इस क्षेत्र की संभावनाएं और भी व्यापक हैं।

YTJTY

इस अवसर पर सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक अनिता प्रताप, नीरज चक सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों एवं वार्डनों ने उनकी निष्ठा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की। कार्यक्रम में ललित जायसवाल, गुरुप्रीत सिंह सेठी, ऋतुराज रस्तोगी, सुनील शुक्ला, नफीस अहमद, विनय शुक्ला, दिनेश माथुर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ वार्डन उपस्थित रहे।

Tags