धनतेरस में सुबह और शाम का मुहूर्त खास

लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)।धनतेरस का दिन खास तौर पर धन, संपत्ति, और समृद्धि के देवी-देवता भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा-अर्चना के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर मंगलवार को मनेगा
वामा ऐप के संस्थापक आचार्य देव ने बताया इस दिन पूजा-अर्चना का शुभ मुहूर्त शाम 6:31 बजे से 8:13 बजे तक है।धनतेरस दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है. इस दिन से दीपों के त्योहार दिवाली की शुरुआत होती है। इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन, ज्वेलरी, झाड़ू, गोमती चक्र, और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां इत्यादि खरीदते हैं.
आचार्य देव ने बताया ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने से घर में खुशहाली आती है और धन धान्य बना रहता है। धनतेरस पर घर में 13 दीपक जलाना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इसलिए माता लक्ष्मी और कुबेर देवता को आप मखाने और दूध से बनी खीर का भोग लगा सकते हैं।