धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि
सेंट्रल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी (यूएसए) द्वारा धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी को ट्रेडिशनल हेल्थ केयर विषय में डॉक्टरेट (पीएचडी) की मानद उपाधि प्रदान की गई है। विगत दो दशकों से अधिक समय से धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने पारिवारिक स्वास्थ्य, बिहेवियर चेंज तथा कम्युनिटी हेल्थ से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाई है। वर्तमान में डॉ. त्रिपाठी फैमिली हेल्थ इंडिया द्वारा संचालित एंबेड प्रोग्राम में क्षेत्रीय समन्वयक (रीजनल कोऑर्डिनेटर) के पद पर कार्यरत हैं।
कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में भी उन्होंने अपनी सेवाएं निरंतर जारी रखीं। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें वैश्विक रेटिंग प्रक्रिया के अंतर्गत वर्ष 2019 में “टीसीआई-एचसी सुपरस्टार” पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा अटल स्वास्थ्य मेला 2023 के सफल आयोजन में सक्रिय योगदान हेतु भी उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ।

त्रिवेणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्थान द्वारा मानवता के प्रचार-प्रसार और समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें “मानव धर्म सम्मान” से भी विभूषित किया गया है। डॉ. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त होने पर मित्रों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाइयाँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
