धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सरकार की जवाबदेही और जनदबाव की स्वीकारोक्ति है: मृत्युंजय चौबे

Dharmendra Pradhan's resignation is an acknowledgment of government accountability and public pressure: Mrityunjay Chaubey.
 
fyuty

लखनऊ, 25 जुलाई 2026। सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री मृत्युंजय चौबे ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का इस्तीफा नहीं, बल्कि देशभर के छात्रों, युवाओं और आम जनता की आवाज़ के प्रति सरकार की जवाबदेही को स्वीकार करने वाला कदम है।

श्री चौबे ने कहा कि यदि सरकार समय रहते छात्रों की समस्याओं और परीक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रही चिंताओं को गंभीरता से लेती, तो देशभर में इस प्रकार का व्यापक असंतोष उत्पन्न नहीं होता। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ सर्वोपरि होती है और प्रत्येक सरकार का दायित्व है कि वह जनता के विश्वास एवं अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करे।

उन्होंने कहा कि केवल मंत्री का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है। परीक्षा प्रणाली में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही ऐसी प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे भविष्य में किसी भी छात्र का भविष्य भ्रष्टाचार, लापरवाही या परीक्षा माफियाओं के कारण प्रभावित न हो।

श्री चौबे ने कहा कि सर्वजन सनातन पार्टी छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यापक सुधार की मांग को मजबूती से उठाती रहेगी।

Tags