नूरपुर में 15 मार्च को प्रस्तावित प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रशासन से संवाद
Interaction with the administration regarding preparations for the provincial press conference proposed on March 15 in Nurpur.
Thu, 12 Feb 2026
नूरपुर जनपद में आगामी 15 मार्च 2026 को संगठन द्वारा आयोजित किए जाने वाले भव्य प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से तैयारियों का क्रम तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में 12 फरवरी 2026 को प्रांतीय महामंत्री (संगठन) डॉ. नरेश पाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में तथा जिला अध्यक्ष डॉ. भानु प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियों को लेकर जिला प्रशासन से शिष्टाचार भेंट की

प्रतिनिधिमंडल द्वारा सम्मेलन के अवसर पर प्रकाशित की जाने वाली ‘ग्राम्य गौरव’ स्मारिका के संदर्भ में जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक झा, बिजनौर को शुभकामना संदेश पत्रक सौंपे गए। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर सकारात्मक एवं सहयोगपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।
प्रतिनिधिमंडल में जनपद शामली के कर्मठ एवं सक्रिय जिला अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पांचाल,
जिला महामंत्री मास्टर जितेंद्र कुमार,
कार्मेंद्र चौधरी तथा
विनीत चौधरी
की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
