डीजे प्रतिबंध को लेकर नगर पालिका में संचालकों से संवाद, नियमों के पालन की अपील

Dialogue held with DJ operators at the municipality regarding the DJ ban; appeal made to comply with regulations.
 
qQ

बलरामपुर। नगर क्षेत्र में डीजे संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध और शासन-प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को लेकर आदर्श नगर पालिका परिषद कार्यालय में डीजे संचालकों के साथ बैठक कर संवाद किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने संचालकों से निर्धारित नियमों और प्रशासनिक निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की अपील की।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी आयोजन के दौरान निर्धारित नियमों की अनदेखी न हो और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए, यह सभी संबंधित पक्षों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने डीजे संचालकों से कहा कि वे निर्धारित मानकों और नियमों के अनुरूप ही उपकरणों का संचालन करें। ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे आम लोगों को परेशानी हो या कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो।

QWQWQW

नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा पर जोर

डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य शासन के निर्देशों का पालन कराने के साथ-साथ नगरवासियों की सुविधा, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना है। इसके लिए नगर के सभी वर्गों और डीजे संचालकों का सहयोग जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक निर्देशों के पालन और नागरिकों की सुविधा के बीच संतुलन बनाते हुए नगर में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक के दौरान डीजे संचालकों से अपेक्षा की गई कि वे प्रशासन के निर्देशों में सहयोग करेंगे और निर्धारित नियमों के अनुसार ही डीजे का संचालन करेंगे।

Tags