आहार, व्यायाम और संशोधन चिकित्सा से नियंत्रित होगी टाइप 2 मधुमेह
Type 2 diabetes can be controlled with diet, exercise and modification therapy
Fri, 16 May 2025
हरदोई/लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय). आहार, व्यायाम और संशोधन चिकित्सा से टाइप 2 मधुमेह को नियंत्रित कर सकते हैं।
शहीद उद्यान स्थित कायाकल्पकेन्द्रम् के संस्थापक व प्रख्यात नेचरोपैथ डॉ० राजेश मिश्र ने बताया कि नगर के एक व्यवसायी टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित थे। उनकी फास्टिंग ब्लड शुगर 307, पीपी 343 और एचबीए1सी 13.6 प्रतिशत थी।
कायाकल्पकेन्द्रम् में 13 फरवरी से उन्हें संशोधन चिकित्सा के साथ डायबिटिक डाइट चार्ट दिया गया और व्यायाम करने की सलाह दी।
डॉक्टर मिश्र ने बताया कि एक सप्ताह के उपचार के बाद उनकी शुगर कम होने लगी। तीन महीने बाद 13 मई को एचबीए1सी जांच की गयी तो पता चला कि एचबीए1सी 13.6% से घटकर 7% हो गयी है। उन्होंने आगे बताया कि डायबिटिक डाइट से मधुमेह नियंत्रित रहता है। कहा गुड़, चीनी व चीनी से बनी चीजों को छोड़कर मधुमेह टाइप 2 के रोगी, रक्तशर्करा सामान्य होने पर आम जैसे मीठे फल भी खा सकेंगे। श्री मिश्र ने कहा कि उन्होंने हरदोई और नोएडा में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।
तैंतीस वर्षों के अनुभव का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि समझदार व्यक्ति दवाओं के सेवन के बजाय परहेज करना पसन्द करते हैं। उनकी चिकित्सा में समझदार लोग ही आते हैं। उन्हें जैसा डाइट में लिखा जाता है, वे वैसा ही आहार-विहार करते हैं। उन्होंने एक विशेष बात बताई कि हवन किए हाथों से चिकित्सा करने से चिकित्सार्थी को शीघ्र लाभ होता है। उन्होंने बताया कि वे विसर्ग काल में विशेष मधुमेह शिविर आयोजित करेंगे। डॉ. अभिषेक पाण्डेय, आशीष जैन, अनामिका व अन्य लोग उपस्थित रहे
