डिजिटल फ्रॉड अलर्ट: एयरटेल MD ने मुख्य खाते से UPI पेमेंट के जोखिम पर चेताया
एयरटेल पेमेंट्स बैंक: ग्राहकों के लिए सुरक्षित "सेकंड अकाउंट"
एयरटेल ने ग्राहकों की वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक को एक सुरक्षित और आसान बैंकिंग विकल्प के रूप में पेश किया है। कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने डिजिटल भुगतान के लिए एक सुरक्षित "सेकंड अकाउंट" बनाएं, ताकि उनका मुख्य बैंक खाता किसी भी ऑनलाइन खतरे से सुरक्षित रहे।

गोपाल विट्टल ने दी चेतावनी
एयरटेल के वाइस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री गोपाल विट्टल, ने अपने ग्राहकों को डिजिटल धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील करते हुए एक पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि आजकल डिजिटल ठगी के लिए नई तरकीबें इस्तेमाल हो रही हैं, जैसे कि:
-
फर्जी पार्सल डिलीवरी
-
पुरस्कार जीतने के नाम पर लिंक भेजना
-
डिजिटल गिरफ्तारी का डर
उन्होंने सुरक्षा उपायों पर जोर देते हुए कहा:एयरटेल नेटवर्क पर होने वाला कोई भी धोखाधड़ी का मामला हमें दुख पहुंचाता है। इसलिए आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम दुनिया के पहले टेल्को हैं जो AI आधारित स्पैम कॉल और मैसेज अलर्ट उपलब्ध कराते हैं। हमने फर्जी लिंक को क्लिक होने पर भी ब्लॉक करने की तकनीक विकसित की है।"
विट्टल ने आगे स्पष्ट किया कि फ्रॉड का एक बड़ा कारण यह है कि अधिकांश लोग हर भुगतान के लिए अपने मुख्य बैंक खाते का उपयोग करते हैं। इससे छोटी-सी गलती भी उनकी पूरी बचत को जोखिम में डाल सकती है।
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के लाभ
एयरटेल पेमेंट्स बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को एक पेमेंट-सेंट्रिक खाता देना है जो निम्नलिखित लाभ प्रदान करता है:
-
कम राशि रखने पर भी सुरक्षा: खाता पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
-
मुख्य खाता सुरक्षित: सभी डिजिटल भुगतान इसी खाते से करने पर मुख्य बैंक अकाउंट जोखिम से बचा रहता है।
-
ब्याज की सुविधा: छोटी राशि पर भी ग्राहकों को ब्याज मिलेगा।
ग्राहक मोबाइल से केवल कुछ ही मिनटों में एयरटेल Thanks एप्प पर अकाउंट खोल सकते हैं। प्रोसेस सरल है: KYC पूरा करें, mPIN सेट करें और पैसे जोड़कर तुरंत उपयोग शुरू करें।
