हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी की डिजिटल प्रतिमा का अनावरण

Digital statue of comedian Raju Srivastava unveiled
अखिल भारतीय पूर्व  सैनिक सेवा परिषद् का होली मिलन एवं कवि सम्मेलन आयोजित
उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ(आर एल पाण्डेय)। स्व राजू श्रीवास्तव फैन्स क्लब के द्वारा  विश्वविख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी की डिजिटल प्रतिमा का अनावरण नीरज सिंह युवा भाजपा नेता एवं महापौर सुषमा खर्कवाल , भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी,पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुसुम राय,वरिष्ठ भाजपा नेत्री अपर्णा यादव , पार्षद गौरी सावंरिया, पूर्व पार्षद  शिवपाल साँवरिया,राजू श्रीवास्तव फैन्स क्लब की मुख्य सरंक्षिका  शिखा राजू श्रीवास्तव, मुख्य संयोजक आशीष श्रीवास्तव, संयोजक संतोष श्रीवास्तव, प्रेम तिवारी, अमित कृष्ण श्रीवास्तव के कर कमलों से राजू श्रीवास्तव चौराहा,ई ब्लॉक राजा जी पुरम पर किया गया।
तत्पश्चात एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें राजू श्रीवास्तव फैन्स क्लब के प्रतिभावान बाल कलाकारों का प्रदर्शन, सुप्रसिद्ध कवि सर्वश्री सर्वेश अस्थाना, अमित अनपढ़, तरुण लखनवी, गौरी सावरिया का काव्यपाठ, बॉलीवुड हास्य कलाकार वी आई पी,  राजीव निगम, अन्नू अवस्थी, शिखर त्रिपाठी, शक्ति मिश्रा के साथ साथ लीजेंड रेडियो प्रेजेंटर स्व अमीन सयानी की बिनाका गीतमाला की सुन्दर प्रस्तुति नवीन कोहली व लखनऊ के प्रसिद्ध गायक कलाकारों zee टीवी फेम रश्मि त्रिपाठी, प्रवीन कुमार " मुकेश" एवम सदाबहार गायक राहुल पाण्डेय द्वारा दी गयी। मुख्य संयोजिका  शिखा राजू श्रीवास्तव जी द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों व कलाकारों का स्वागत करते हुए स्व राजू श्रीवास्तव जी की विधाओं को आगे बढ़ाने के लिए राजू फैन्स क्लब से जुड़ने का आवाहन किया गया।

Share this story