फिल्म उद्योग में योगदान के लिए दिनेश कुमार सहगल को मानद डॉक्टरेट सम्मान
विश्वविद्यालय की Senate Representative अरिना दिमित्रीवा (Arina Dmitrieva) ने श्री सहगल को यह सम्मान प्रदान किया। यह मानद उपाधि उत्तर प्रदेश में फिल्म, मीडिया एवं मनोरंजन के क्षेत्र में उनके योगदान, दूरदर्शी पहल और फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए किए गए प्रयासों के सम्मानस्वरूप दी गई।
इस अवसर पर ILPMS University की Vice Chancellor Tashmatova Kyzzhibek Abdizhalilovna ने दिनेश कुमार सहगल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को मानद डॉक्टरेट से सम्मानित करता है। उत्तर प्रदेश में फिल्म, मीडिया और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में श्री सहगल के कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान करना विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
फिल्म उद्योग और सरकार के बीच सेतु की भूमिका
दिनेश कुमार सहगल को फिल्म, मीडिया और मनोरंजन जगत में लंबे अनुभव, कार्यकुशलता और दूरदर्शी सोच के लिए जाना जाता है। उन्होंने सरकार, फिल्म उद्योग और मीडिया जगत के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उत्तर प्रदेश में फिल्म नीति को प्रभावी दिशा देने, फिल्मकारों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने, फिल्म इकोसिस्टम को मजबूत करने और नई प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना विभाग एवं फिल्म बंधु में उप निदेशक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने देशभर के फिल्मकारों, निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों को उत्तर प्रदेश से जोड़ने की दिशा में काम किया। साथ ही प्रदेश को फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल, भरोसेमंद और सहयोगी राज्य के रूप में स्थापित करने के प्रयासों में भी उनकी भूमिका रही।
उभरती प्रतिभाओं को दे रहे अवसर
वर्तमान में दिनेश कुमार सहगल Indian Films Academy के Co-Founder के रूप में फिल्म, अभिनय, मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र में युवाओं तथा उभरती प्रतिभाओं को प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सक्रिय हैं। उनका उद्देश्य नई पीढ़ी को रचनात्मक क्षेत्रों में बेहतर मंच और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
मानद डॉक्टरेट प्राप्त करने के बाद श्री सहगल ने ILPMS University, किर्गिज़ गणराज्य के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ आगे और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा है।
उन्होंने कहा, “यह मानद उपाधि मुझे समाज, कला, संस्कृति और मनोरंजन जगत के प्रति और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है।”
समारोह में गणमान्य लोगों की मौजूदगी
सम्मान समारोह में Exclusive World Records के Operation Head डॉ. पंकज खटवानी, समाजसेविका लता खटवानी, ममता राजपूत, डॉ. राम सिंह चौहान, डॉ. एम. वली, तहसीलदार अवनीश कुमार, आशीष श्रीवास्तव, हेमशंकर जेठमल, डॉ. प्रवीण सोनी, CA डॉ. महेश गौर तथा Journalist Council of India के अनुराग सक्सेना सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
