Dipesh Raj ने भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार संभाला

Dipesh Raj assumed charge as the Chief General Manager of the State Bank of India, Lucknow Circle.
 
uuu

State Bank of India के लखनऊ मंडल में श्री दिपेश राज ने 14 मई 2026 को मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

श्री दिपेश राज ने वर्ष 1997 में भारतीय स्टेट बैंक में परिवीक्षाधीन अधिकारी (Probationary Officer) के रूप में अपने बैंकिंग करियर की शुरुआत की थी। अपने लगभग 29 वर्षों के लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने बैंक के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में कार्य करते हुए नेतृत्व क्षमता और पेशेवर दक्षता का परिचय दिया।

अपने वर्तमान पदभार से पूर्व वह एसबीआई के नई दिल्ली मंडल में महाप्रबंधक (नेटवर्क-2) के पद पर कार्यरत थे।

उन्होंने Dipak Kumar De का स्थान लिया है, जिन्हें उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) के पद पर पदोन्नत कर एसबीआई के कॉर्पोरेट सेंटर में स्थानांतरित किया गया है।

Tags