Powered by myUpchar

भारतीय सभ्यता पार्टी के विस्तार पर हुई चर्चा, राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी गठित

Discussion on the expansion of Bhartiya Sabhyata Party, National and State Executive formed
 
Discussion on the expansion of Bhartiya Sabhyata Party, National and State Executive formed
उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ(आर एल पांडेय)। भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक हुई, जिसमें पार्टी विस्तारीकरण से संबंधित कई अहम फैसले लिए गए, साथ ही पार्टी संगठन के विस्तारीकरण में राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को नियुक्तियां भी दी गई।

जिसमें राकेश बेन राष्ट्रीय महासचिव, विवेक पाल राष्ट्रीय महासचिव, शांति स्वरूप सोनकर राष्ट्रीय महामंत्री, रॉबिन मसीह प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं लक्ष्मी राय चंदानी को विधानसभा अध्यक्ष महिला शक्ति मोर्चा विधानसभा पश्चिम के पद पर नियुक्त किया गया। पार्टी आने वाले आगामी सभी चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

इस निर्णय के साथ-साथ पार्टी के संगठन विस्तारीकरण के लिए भी अहम फैसले लिए गए। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार लोधी की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी से वीरेंद्र कुमार धानुक राष्ट्रीय संयोजक, डॉ० आर० डी० चंद्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार राय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिलेश कुमार सिंह राष्ट्रीय महासचिव, राधेश्याम वर्मा राष्ट्रीय सचिव, नसीम अली प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, डॉक्टर सोनू गाजी सीतापुर जिला प्रभारी आदि के साथ-साथ कई सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Tags