ग्रापए की बैठकों में पत्रकार हितों और संगठन मजबूती पर मंथन
Discussion on journalist interests and strengthening of the organization in GRAP meetings
Sun, 10 May 2026
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर से तहसील अतरौली क्षेत्र में महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। कस्बा अतरौली एवं दादों में आयोजित बैठकों में पत्रकार हितों, संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठकों में पत्रकारों के साथ सामूहिक वार्ता करते हुए संगठन पदाधिकारियों ने पत्रकारों की समस्याओं, सुरक्षा और सम्मान को लेकर अपने विचार साझा किए। इस दौरान देवेंद्र पाराशर को जनपद अलीगढ़ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पत्रकार साथियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
मंडल अध्यक्ष राज नारायण सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती पत्रकारों की एकजुटता में निहित है। यदि सभी पत्रकार एक मंच पर संगठित रहेंगे तो उनकी समस्याओं का समाधान भी प्रभावी तरीके से कराया जा सकेगा। उन्होंने पत्रकारों से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशर ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और उनके उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना है। उन्होंने आगामी जनपद स्तरीय परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किए जाने की रूपरेखा पर भी चर्चा की।
मंडल महामंत्री विवेक शर्मा और योगेश कौशिक ने भी पत्रकारों की भूमिका एवं संगठनात्मक एकता पर अपने विचार व्यक्त किए। तहसील अध्यक्ष केपी राजपूत सहित अन्य पत्रकारों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की एकता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
बैठकों में सूरजपाल सिंह, रिंकू कुमार, शिवम यादव, मुकेश वर्मा, आशीष कपूर, हनीफ खान, जितेंद्र यादव, मुनीष खान और नरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
