दिव्यांग बच्चों के बीच जरूरत की सामग्री वितरित, चेहरों पर खिला खुशियों का उजाला

Essential items distributed among disabled children, smiles of happiness on their faces
 
Essential items distributed among disabled children, smiles of happiness on their faces
लखनऊ। समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए नाविका नितिन फाउंडेशन ने जानकीपुरम स्थित नीता बहादुर दृष्टि संस्थान में विशेष आयोजन किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष नितिन कुमार के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों के बीच जरूरत की वस्तुएं वितरित की गईं, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और मुस्कान झलक उठी।

संस्थान में रह रहे बच्चों को गद्दे, कंबल, चादर, तकिया कवर, सभी साइज के डायपर, छोटे-बड़े खिलौने, चॉकलेट, बिस्किट, फ्रूटी, चिप्स और हॉर्लिक्स जैसी सामग्री दी गई। बच्चों को उपहार मिलते ही उनके चेहरे पर चमक और उल्लास कई गुना बढ़ गया।

इस अवसर पर समाजसेवी नितिन कुमार के साथ नाविका नितिन, अंजलि अनुपम, नमन कुमार, मोनिका सिंह, मंजू मल्होत्रा, नव्या, ब्रजेश मिश्रा और सिविल डिफेंस के डिप्टी डिविजनल वार्डन रामगोपाल सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags