निर्वाचन प्रक्रिया से होंगे जिला व तहसील अध्यक्षों के चुनाव : महेंद्र नाथ सिंह
लखनऊ।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रबंध कार्यकारिणी बैठक मैंगो रिसर्च सेंटर, लखनऊ के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंहने की, जबकि संचालन महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदीने किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु 12 नवंबरको मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर मंडलायुक्तों को सौंपा जाएगा। इस दौरान संबंधित मंडलाध्यक्ष नेतृत्व करेंगे और सभी जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे।
जिला व तहसील अध्यक्षों के चुनाव होंगे लोकतांत्रिक तरीके से
बैठक में यह भी तय किया गया कि जिन जिलों में लगातार 3 वर्षों से नियमित सदस्यता हो रही है, वहां जिला एवं तहसील अध्यक्षों का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से कराया जाएगा। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश स्तर से पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे। वहीं, जिन जिलों में स्थाई समिति की बैठक नहीं हो रही है, उनकी जानकारी महानिदेशक सूचना को दी जाएगी।
संगठन ने यह भी घोषणा की कि मार्च 2026 में विधानसभा के सामने पत्रकार उत्पीड़न के मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
नई जिम्मेदारियाँ और मनोनयन
बैठक में कई अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
-
अनुशासन समिति के अध्यक्ष: कैप्टन वीरेंद्र सिंह
-
पत्रकार उत्पीड़न निवारण समिति के अध्यक्ष: डॉ. संजय द्विवेदी
संगठन को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन मंडल का गठन किया गया तथा सभी 18 मंडलों में सक्रियता बढ़ाने के लिए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति हुई।
अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया, जिनमें नीरज सोनी, पौहारिशरण राय, शालिक राम पांडेय और मोहम्मद यूनुस शामिल हैं।
नए मंडलाध्यक्षों की सूची
बैठक में 13 मंडलों के नए अध्यक्षों की घोषणा भी की गई:
-
झांसी – शिवकरण सिंह भदोरिया
-
सहारनपुर – ओमवीर सिंह
-
मुरादाबाद – अरुण गोस्वामी
-
अलीगढ़ – राम नारायण सिंह
-
कानपुर – सौरभ सिंह भदोरिया
-
लखनऊ – अखिलेश सिंह
-
मेरठ – संजय गोयल
-
बस्ती – बलराम त्रिपाठी
-
विंध्याचल – रूपेश पांडेय
-
गोरखपुर – सुधीर कुमार सिंह
-
अयोध्या – राम नेत वर्मा
-
देवीपाटन – अनिल कुमार द्विवेदी
-
आजमगढ़ – वीरभद्र प्रताप
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश द्विवेदी, महामंत्री डॉ. नरेश पाल, डॉ. के.जी. गुप्ता, मंत्री नागेश्वर सिंह, जयप्रकाश गोविंद राव, डॉ. बी.बी. गौर, कोषाध्यक्ष छोटे लाल चौधरी, संप्रेक्षक हौसिला प्रसाद त्रिपाठी, संगठन मंत्री अजय भाटिया, प्रचार मंत्री अमरजीत सिंह सहित सुधाकर मिश्रा, राम सुंदर यादव, रोहिताश्व वर्मा, प्रदीप राय, गजेन्द्र कुमार सिंह और राकेश सिंह कछवार मौजूद रहे।
