District Bar Association Barabanki चुनाव: महामंत्री पद के लिए शेखर वर्मा ने किया नामांकन
Barabanki में जिला बार एसोसिएशन के चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में महामंत्री पद के प्रत्याशी अधिवक्ता शेखर वर्मा ने गुरुवार को दर्जनों अधिवक्ताओं के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ता भी मौजूद रहे। समर्थकों की भारी भीड़ के बीच शेखर वर्मा ने बार परिसर पहुंचकर अपना नामांकन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर शेखर वर्मा ने कहा कि बार एवं अधिवक्ताओं की छवि को धूमिल करने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना और बार की कमियों को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने एडीजीसी (ADGC) का पद छोड़कर महामंत्री पद का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने दावा किया कि अधिवक्ता साथियों का उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे उनकी जीत सुनिश्चित दिखाई दे रही है।
