रोटरी क्लब बाराबंकी में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पूनम गुलाटी का ऑफिशियल क्लब विजिट सम्पन्न

सेवा गतिविधियों की समीक्षा के साथ दो नए सदस्यों का हुआ इंडक्शन, रोटरी फाउंडेशन के महत्व पर दिया जोर
 
रोटरी क्लब बाराबंकी में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पूनम गुलाटी का ऑफिशियल क्लब विजिट सम्पन्न

बाराबंकी, 26 सितंबर 2026। रोटरी क्लब बाराबंकी द्वारा रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाटी की ऑफिशियल क्लब विजिट (OCV) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट एवं रीजनल टीम के पदाधिकारियों, क्लब के रोटेरियन सदस्यों तथा विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद क्लब की ओर से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाटी एवं डिस्ट्रिक्ट टीम का औपचारिक स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधीर वर्मा ने किया।

क्लब अध्यक्ष रो. रविंद्र सिंह कालरा ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का स्वागत करते हुए कहा कि ऑफिशियल क्लब विजिट क्लब की सेवा गतिविधियों को साझा करने, मार्गदर्शन प्राप्त करने और आगामी सेवा परियोजनाओं को नई दिशा देने का अवसर है।

सचिव ने प्रस्तुत की सेवा गतिविधियों की रिपोर्ट

क्लब सचिव रो. राजेश अरोड़ा ने Secretary’s Report प्रस्तुत करते हुए क्लब द्वारा किए गए विभिन्न समाजोपयोगी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब बाराबंकी की ओर से एडॉप्टेड विनोबा आवासीय बालिका विद्यालय में बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। इसके साथ ही उन्होंने क्लब की आगामी सेवा परियोजनाओं एवं योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।

दो नए सदस्यों का हुआ इंडक्शन

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब बाराबंकी में अंकुर माथुर और नरेंद्र सिंह कालरा को नए सदस्यों के रूप में शामिल किया गया। क्लब अध्यक्ष एवं सचिव ने उनका परिचय कराया, जिसके बाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाटी ने दोनों को Rotary Pin पहनाकर औपचारिक रूप से रोटरी परिवार में शामिल किया।

इस अवसर पर DRFC एवं PDG रो. सतपाल गुलाटी ने रोटरी फाउंडेशन के महत्व और उसके सेवा उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने फाउंडेशन में योगदान के माध्यम से समाज एवं मानवता के लिए सेवा कार्यों को और व्यापक बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सेवा कार्यों को व्यापक बनाने का आह्वान

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाटी का संबोधन रहा। उन्होंने रोटरी क्लब बाराबंकी की गतिविधियों की सराहना करते हुए सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने रोटरी के मूल उद्देश्य “Service Above Self” की भावना के अनुरूप समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट एवं रीजनल टीम के पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया। इनमें DRFC PDG रो. सतपाल गुलाटी, DGRH लखनऊ रीजन रो. विवेक अग्रवाल, Regional Secretary रो. प्रदीप मिश्रा, AG रो. पंकज मित्तल, Zonal Secretary रो. टी.पी. गौड़ तथा PDG रो. के.के. श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाटी को क्लब की ओर से स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रोटरी में सम्मान केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि सेवा भावना, समर्पण और टीम भावना का भी सम्मान है।

रोटेरियन सदस्यों ने की सहभागिता

कार्यक्रम के अंत में रो. महाबीर प्रसाद जैन ने Vote of Thanks प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, डिस्ट्रिक्ट टीम, रोटेरियन सदस्यों और आयोजन से जुड़े सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में PDG के.के. श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव, अरविंद गुटगुटिया, डॉ. आर. आहूजा, डॉ. आभा वर्मा, डॉ. राजेश मोहन, डॉ. विमल बैसवार, डॉ. नरेन्द्र गुप्ता, ममता चंद्रा, मनोज जैन, कुसुम जैन, कल्पना जैन, संगीता गुप्ता, साधना वर्मा, रजनी वर्मा, सुनील वर्मा, संपन्न निगम, अंकुर माथुर सहित अन्य रोटेरियन सदस्य मौजूद रहे।अंत में क्लब अध्यक्ष रो. रविंद्र सिंह कालरा ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Tags