मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आज से प्रारंभ

The district-level children's science exhibition begins today.
 
ftjfty

लखनऊ, 26 नवंबर 2025  लखनऊ मंडल में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ आज प्रातः 10 बजे राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, निकट सिटी स्टेशन लखनऊ में हुआ। यह प्रदर्शनी 27 से 29 नवंबर 2025 तक चलेगी, जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक भी अपने नवाचार और हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

यह आयोजन राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के निर्देशन तथा राज्य परियोजना निदेशक (समग्र शिक्षा—माध्यमिक) के संरक्षण में किया जा रहा है। लखनऊ मंडल के छह जनपद—लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव और रायबरेली—के जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में चयनित प्रतिभागी इसमें हिस्सा ले रहे हैं\

hty

मंडल स्तरीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी तीन भागों में आयोजित होगी—
1. जूनियर वर्ग: जनपद स्तर पर विजयी छात्रों द्वारा स्थिर एवं क्रियाशील मॉडल्स का प्रदर्शन।
2. सीनियर वर्ग: जनपद स्तरीय विजेताओं द्वारा अपने वैज्ञानिक मॉडल्स की प्रस्तुति।
3. शिक्षक वर्ग: चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विषय आधारित टीचिंग-लर्निंग मैटेरियल (TLM) का प्रदर्शन।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी से संबंधित सभी तैयारियां राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह द्वारा पूरी कर ली गई हैं। सभी मॉडल्स और टीएलएम के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए अनुभवी विशेषज्ञ निर्णायकों को नियुक्त किया गया है।

guyu

इस वर्ष प्रदर्शनी में सभी मॉडल्स एवं टीएलएम मुख्य विषय—"विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत का STEM" के तहत निर्धारित सात उपविषयों पर आधारित होंगे।मंडल स्तरीय यह आयोजन छात्रों एवं शिक्षकों को नवाचार, सृजनशीलता और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करेगा।

Tags