उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षाओं के तहत मंडलीय सचल दल ने रायबरेली के 14 केंद्रों का किया निरीक्षण
रायबरेली। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के निर्देश पर मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में मण्डलीय सचल (उड़ाका) दल ने जनपद रायबरेली के 14 परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं चाक-चौबंद पाई गईं। मण्डलीय सचल दल ने जनपदीय मॉनिटरिंग सेल एवं उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन केन्द्र का भी मुआयना किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रथम पाली (हाईस्कूल अंग्रेजी) में निरीक्षित केन्द्र
-
श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, बछरावां
-
जीबीसीएल पब्लिक इंटर कॉलेज, बछरावां
-
उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज, बछरावां
-
जनपद इंटर कॉलेज, हरिचंदपुर
-
चंद्रपाल इंटर कॉलेज, गंगागंज
-
डॉ. हरवोबिंद प्रसाद जनता इंटर कॉलेज, हरदासपुर
-
धुन्नी सिंह आदर्श ग्रामीण इंटर कॉलेज, पूरे गुमान सिंह, अमावा
द्वितीय पाली (इंटरमीडिएट गणित एवं जीवविज्ञान) में निरीक्षित केन्द्र
-
पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायबरेली
-
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, रायबरेली
-
एमजी इंटर कॉलेज, रायबरेली
-
राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज, रायबरेली
-
वीणापाणी इंटर कॉलेज, मलिकमऊ
-
चौधरी दीनदयाल पटेल इंटर कॉलेज, रतापुर
-
श्री के.बी. सिन्हा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायबरेली
निरीक्षण दल में सदस्य के रूप में आशाराम चौधरी, शिव कुमार वर्मा एवं वंदना तिवारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।मण्डलीय सचल दल प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि अधिकांश केन्द्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। कुछ केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षक परिचय पत्र पॉकेट में रखकर ड्यूटी करते मिले, जिन्हें निर्देशित किया गया कि वे परिचय पत्र आलपिन से निर्धारित स्थान पर प्रदर्शित कर ड्यूटी करें। साथ ही सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad सचिव द्वारा जारी निर्देशिका का अक्षरशः पालन करते हुए परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डॉ. दिनेश कुमार
मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल
