यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मण्डलीय सचल दल गठित

Divisional Flying Squads formed for UP Board Exam 2026
 
🔹 मण्डलीय सचल दलों का विवरण प्रथम सचल दल: प्रभारी – डॉ. प्रदीप कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक, माध्यमिक, लखनऊ मण्डल द्वितीय सचल दल: प्रभारी – रेखा दिवाकर, उप शिक्षा निदेशक, माध्यमिक, लखनऊ मण्डल तृतीय सचल दल: प्रभारी – श्याम किशोर तिवारी, मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), लखनऊ मण्डल चतुर्थ सचल दल: प्रभारी – डॉ. दिनेश कुमार, मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल 🔹 परीक्षा अवधि एवं कार्यक्षेत्र 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ये सचल दल संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार लखनऊ मण्डल के छह जनपदों—लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई एवं लखनऊ के परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। सचल दल शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन, पारदर्शी एवं अनुशासित परीक्षा संचालन सुनिश्चित कराने में सहयोग करेंगे। 🔹 दल की संरचना प्रत्येक सचल दल में एक दल प्रभारी दो पुरुष सदस्य दो महिला सदस्य शामिल किए गए हैं।

लखनऊ।  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा–2026 के सुचारु एवं नकलविहीन संचालन के प्रभावी अनुश्रवण के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक, माध्यमिक, लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार ने चार मण्डलीय सचल दलों का गठन कर दिया है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि—

 मण्डलीय सचल दलों का विवरण

प्रथम सचल दल:

प्रभारी – डॉ. प्रदीप कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक, माध्यमिक, लखनऊ मण्डल
द्वितीय सचल दल:
प्रभारी – रेखा दिवाकर, उप शिक्षा निदेशक, माध्यमिक, लखनऊ मण्डल
तृतीय सचल दल:
प्रभारी – श्याम किशोर तिवारी, मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), लखनऊ मण्डल

चतुर्थ सचल दल:

प्रभारी – डॉ. दिनेश कुमार, मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल

 परीक्षा अवधि एवं कार्यक्षेत्र

18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ये सचल दल संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार लखनऊ मण्डल के छह जनपदों—लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई एवं लखनऊ के परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।
सचल दल शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन, पारदर्शी एवं अनुशासित परीक्षा संचालन सुनिश्चित कराने में सहयोग करेंगे।

 दल की संरचना

प्रत्येक सचल दल में
एक दल प्रभारी
दो पुरुष सदस्य
दो महिला सदस्य
शामिल किए गए हैं।

Tags