केसरी नंदन हनुमान मंदिर में दिव्य भव्य भंडारे का आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला हुए शामिल

Divine Grand Bhandara organized in Kesari Nandan Hanuman Temple, National President Hindu Dev Prakash Shukla participated
 
jkopi
बाराबंकी। जनपद के गड़िया बाजार स्थित केसरी नंदन हनुमान मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति से ओत-प्रोत विशाल भंडारे का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। पांडे कोठारिया परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं, ग्रामवासियों और सनातन प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू देव प्रकाश शुक्ला शामिल हुए। उन्होंने भगवान बजरंगबली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा मंदिर निर्माण और सनातन धर्म की सेवा के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

noliu

अपने संबोधन में हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने कहा कि सनातन धर्म भारतीय संस्कृति और पहचान की आत्मा है। उन्होंने कहा कि मंदिरों और धर्म की सेवा करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है तथा समाज और धर्म की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर मंदिर के महंत मोनू महाराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान “जय श्रीराम” और “बजरंगबली” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

uhiouh

भंडारे में स्वामी नित्यानंद पुरी, कृष्ण पाराशर तथा विशाल कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सेवा भावना और मंदिर निर्माण कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति की एकता का संदेश दिया गया।

Tags