डीएम ने संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में दिलाई उद्देशिका की शपथ

On Constitution Day, the DM administered the oath of the Preamble in the Collectorate auditorium.
 
On Constitution Day, the DM administered the oath of the Preamble in the Collectorate auditorium.
बलरामपुर। संविधान दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थाओं और स्थानीय निकायों में भारत के संविधान की उद्देशिका (Preamble) का सामूहिक पठन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों में संविधान के मूल आदर्श—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—के प्रति जागरूकता को और मजबूत करना था।

मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल संदेश भी प्रसारित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का शपथ पठन कराया। उन्होंने कहा कि संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्र-निर्माण का मूल आधार है। इसके सिद्धांतों का पालन हर नागरिक और सरकारी कर्मचारी का महत्वपूर्ण दायित्व है।

डीएम ने आगे कहा कि संविधान दिवस हमें हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षित रखने, नागरिक अधिकारों की रक्षा करने और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। यह दिवस हमें समान अवसर, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक भागीदारी की भावना को अपनाने की याद दिलाता है। कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags