डीएम ने तुलसीपुर विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, किसानों को वितरित की बीज किटें

DM made a surprise inspection of Tulsipur development block office, distributed seed kits to farmers
 
DM made a surprise inspection of Tulsipur development block office, distributed seed kits to farmers
बलरामपुर। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बुधवार को तुलसीपुर विकास खंड कार्यालय का अचानक निरीक्षण करते हुए विभिन्न शाखाओं में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन, योजनाओं के क्रियान्वयन और कार्यालयीन व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायत निवारण रजिस्टर का विशेष रूप से परीक्षण किया और तत्काल शिकायतकर्ताओं से फोन पर बातचीत कर उनकी समस्याओं की वास्तविक स्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जनशिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

opo[

डीएम जैन ने पेंशन आवेदन सत्यापन प्रक्रिया की भी समीक्षा की और स्पष्ट किया कि पात्र लाभार्थियों के सभी आवेदन निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से सत्यापित हों।उन्होंने ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई का निरीक्षण किया और आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के गठन की गति और तेज करने के निर्देश दिए।

परिसर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि एक भवन बेहतर स्थिति में होने के बावजूद उपयोग में नहीं है। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे विभाग, जिनके कार्यालय फिलहाल किराए की इमारतों में संचालित हो रहे हैं, उन्हें इस भवन के हस्तांतरण के लिए आवश्यक कार्यवाही तत्काल शुरू की जाए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

hjkiko

विकास खंड सभागार में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने कृषकों को बीज किट वितरित कर कृषि उत्पादन बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags