डीएम ने विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण को और मजबूत करने के दिए निर्देश

DM gave instructions to further strengthen the health check-up of children in schools and Anganwadi centers
 
डीएम ने विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण को और मजबूत करने के दिए निर्देश
लरामपुर। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत जनपद में तैनात टीमों के कार्यों की समीक्षा करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर किए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण, रेफरल प्रक्रिया, उपचार, दर्ज मामलों और फॉलोअप की विस्तृत जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने कहा कि आरबीएसके का मुख्य उद्देश्य बच्चों में किसी भी बीमारी या कमी की समय रहते पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न न हों। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी टीमें नियमित रूप से विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण करें तथा स्वास्थ्य परीक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

डीएम ने विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण को और मजबूत करने के दिए निर्देश

इसके अलावा डीएम ने टीमों द्वारा उपयोग किए जा रहे वाहनों का निरीक्षण किया और स्पष्ट किया कि सभी वाहन जीपीएस से लैस और पूरी तरह कार्यशील स्थिति में रहें, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में भी बच्चों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें।स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिन्हित बच्चों के मामलों में त्वरित रेफरल और समयबद्ध फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण के साथ बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता संदेश भी दिए जाएं, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य में स्थायी सुधार हो सके।

oo--

उन्होंने सभी टीमों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया और अपेक्षा जताई कि आरबीएसके के माध्यम से जिले के सभी पात्र बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, अपर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags