डीएम ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

DM inspected EVM and VVPAT warehouse
 
oiopop

बलरामपुर। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने शुक्रवार को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, मशीनों के रख-रखाव और रिकॉर्ड प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की।

डीएम ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और रियल-टाइम निगरानी, रिकॉर्डिंग प्रणाली तथा बैकअप व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे सतत रूप से चालू रहें और सभी फुटेज सुरक्षित रूप से संरक्षित की जाएं।

yuiyu

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से लागू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय, जिला पंचायत राज अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags