सावन में इन चीजों का करें दान

 
सावन 2025 का पवित्र महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो भगवान शिव को समर्पित है। इस दौरान दान का विशेष महत्व माना गया है। मानसिक तनाव और कमजोर चंद्रमा के दोष से मुक्ति के लिए चावल, चीनी और सफेद कपड़े दान करें। नौकरी और व्यापार में सफलता के लिए हरी सब्जियां, मूंग और हरे फल दान करें। शनि दोष से राहत के लिए तिल, छाता, चमड़े के जूते, उड़द का दान करें।
राहु-केतु और कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए चांदी और चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा दान करें। जीवन की समस्याओं से छुटकारे और शनि कृपा के लिए नमक का दान शुभ माना गया है। सावन में भक्त शिव को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। इससे सुख समृद्धि बानी रहती है।