मानव वर्मा मेमोरियल 17वीं जूनियर जिला रोलबॉल प्रतियोगिता में डीपीएस इंदिरानगर का दबदबा, बालक और बालिका दोनों वर्गों में जीता खिताब

DPS Indirapuram dominates the 17th Manav Verma Memorial Junior District Rollball Championship; wins titles in both boys' and girls' categories.
 
lp[]lp[][p

लखनऊ, 7 अगस्त 2026।

मानव वर्मा मेमोरियल 17वीं जूनियर जिला रोलबॉल प्रतियोगितामें डीपीएस इंदिरानगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

चौक स्टेडियम स्थित लाल जी टंडन बहुउद्देशीय इंडोर हॉल में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि स्टाफ ऑफिसर, सिविल डिफेंस ऋतुराज रस्तोगी तथा क्षेत्रीय पार्षद अनुराग मिश्रा 'अन्नू' ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश रोलबॉल एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया।

 

बालक वर्ग में डीपीएस इंदिरानगर बना विजेता

 

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में डीपीएस इंदिरानगर ने डीपीएस जानकीपुरम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। डीपीएस जानकीपुरम उपविजेता रहा और उसे रजत पदक मिला। वहीं डीपीएस गोमतीनगर विस्तार तथा डीपीएस एल्डिको ने क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता।

om0-po

बालिका वर्ग में भी डीपीएस इंदिरानगर का जलवा

 

बालिका वर्ग में भी डीपीएस इंदिरानगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। डीपीएस गोमतीनगर ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि डीपीएस इंदिरानगर 'बी' और डीपीएस जानकीपुरम ने क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

 

150 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

प्रतियोगिता में डीपीएस, सीएमएस, भारतीय विद्या भवन और विग्योर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने जंपिंग, टर्निंग और तेज़ रफ्तार गोलों के माध्यम से अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर लखनऊ की जिला टीम बनाई जाएगी, जो आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी।

एसोसिएशन की सचिव मंजू श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से किए जा रहे निरंतर प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों और विभिन्न विद्यालयों का सहयोग एवं समर्थन मिलने पर आभार भी व्यक्त किया।

आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान

समापन समारोह में उत्तर प्रदेश रोलबॉल एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव, ऋतुराज रस्तोगी, अनुराग मिश्रा 'अन्नू', आयोजन सचिव सविता सिंह, नीरज श्रीवास्तव, डॉ. अभय सिंह, सुनील शुक्ला, आदित्य बाजपेई, प्रकाश मिश्रा, मनीष वर्मा, लक्ष्मी, प्रशांत पांडेय, शैल वर्मा, राजेश सिंह, विकास वर्मा, सौम्या वर्मा, मनोज तिवारी, डॉ. राका रानी जैन, अनंत तोमर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में रेफरी श्रेयस श्रीवास्तव, गौरव साहनी, मुस्कान, काव्या, शिवांश, अभिषेक, अफजल, हुसैन और मनशुल सहित अन्य अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Tags